केरेडारी: प्रखण्ड के बुण्डू पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपिया में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार प्रबंधन समिति के पुनर्गठन हेतु स्कूल प्रांगण में बैठक हुई। बैठक में प्रबंधन समिति के गठन से ज्यादा शिक्षकों की कमी पर चर्चा की गई। ग्रामीण शिक्षा विभाग के प्रति काफी आक्रोशित हैं।
बता दें कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपिया में क्लास 1 से 8 तक पढ़ाई होती है। परन्तु इस विद्यालय में मात्र 2 शिक्षक हैं। एक शिक्षक स्कूल का प्रभारी है, जो रिपोर्ट और विभाग के कार्य में व्यस्त रहते हैं। बचा 1 शिक्षक समझ सकते हैं कि इस विद्यालय में क्या पढ़ाई लिखाई होता होगा।
शिक्षक उपलब्ध कराने को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति ने प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी से जिला शिक्षा पदाधिकारी तक लिखित और भौखिक रूप से जानकारी देने का कार्य किया है। यहां तक कि प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने बड़कागांव विधानसभा के विधायक रोशन लाल चौधरी को भी लिखित रूप से जानकारी देने का काम किया है।
ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक तत्काल हजारीबाग उपायुक्त से मिल कर शिक्षकों की कमी के कारण खपिया स्कूल में पढ़ाई नहीं होने की जानकारी दी थी। उस दिन उपायुक्त ने आश्वस्त किये किये थे कि बहुत जल्द उस स्कूल में शिक्षक बहाल कर दिया जाएगा। कुछ दिन बाद शिक्षा कार्यालय से सूची जारी होती है कि दो शिक्षक खपिया स्कूल में आने वाले हैं।
बाद में पता चलता है कि दोनों शिक्षक किसी दूसरे विद्यालय में अपना स्थानांतरण करवा लिए। फिर कुछ दिन बाद पता चलता है कि एक शिक्षक आ रहे हैं। वो एक दिन आए भी बाद में पता चलता है कि वह भी अपना स्थानांतरण किसी दूसरे विद्यालय में करा लिए। आखिर यह खेला कहां से हो रहा है। यह बहुत बड़ा सवाल है।
ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपिया में सभी विषयों की शिक्षक उपलब्ध कराने की मांग की है। बैठक में सर्वसमिति से तारकेश्वर महतो को अध्यक्ष तथा सुमन कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया। प्रवेक्षक के रूप विकास कुमार पंसस प्रतिनिधि बुण्डू मोहन कुमार , शिक्षक हरिनाथ महतो , ममता देवी , सेविका फगुनी देवी , वार्ड सदस्या प्रिया कुमारी ,दिलिप महतो , दिनेश महतो ,उर्मिला देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट