झारखंड के हजारीबाग जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां तब एक बडी घटना टल गयी, जब पूरे स्पीड में चल रहा सीलिंग फैन नीचे गिर गया। उस वक्त एक डॉक्टर मरीज का इलाज कर रही थी। घटना बडकागांव सीएचसी की है। घटना के बाद विभागीय स्तर पर मामले का संज्ञान लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब ओपीडी में इलाज के दौरान रनिंग सीलिंग पंखा खुल कर एक इलाज करा रही महिला मरीज एवं इलाज कर रही डॉक्टर पर गिरा गया। हालांकि गनीमत हुई कि डॉक्टर एवं मरीज को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा।
बताया गया कि सांढ ग्राम निवासी रंजीत कुमार की पत्नी सविता देवी इलाज कराने बड़कागांव सामुदायिक अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टर अंजू प्रभा इलाज कर रही थी, इसी दौरान ओपीडी सीलिंग पंखा मरीज एवं डॉक्टर के ऊपर गिर गया, जिससे मरीज सविता देवी को पंखे से गर्दन में चोट लग गयी, जबकि डॉक्टर दाहिने हाथ में चोटिल हुई। मरीज को अस्पताल में इलाज कराया गया।
इधर घटना के बाद बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि दिखाने आयी मरीज को पंखे से चोट लगने के बाद किसी ने सुध नहीं ली। हंगामे के बाद चिकित्सा प्रभारी अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी आवश्यक जांच एवं इलाज कराया गया। वहीं डॉक्टर अंजू प्रभा का कुछ क्षण रेस्ट के बाद इलाज मरीजों का इलाज जारी रहा।
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खराब सामग्रियों को बदलकर ,नई सामग्री लगाई जाए। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अविनाश कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेंटेनेंस का काम चल रहा है। मिस्त्री द्वारा पंखा को ठीक से नहीं कसा होगा इसलिए गिर गया। मरीज को हर तरह का जांच की गई है। मरीज का कोई बड़ी क्षती नहीं हुई है।
हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट