गिरिडीह: दो दिन से लापता व्यक्ति का शव कुआं से हुआ बरामद, परिवार में कोहराम

गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के माल्डा मुसहरी टोला के समीप एक बगीचा स्थित दो दिन से लापता व्यक्ति पांडेयडीह निवासी 40 वर्षीय मंटू कुमार साव पिता रामचन्द्र साव का शव कुआं से रविवार को बरामद हुआ है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jul 12, 2026, 5:19:00 PM

गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के माल्डा मुसहरी टोला के समीप एक बगीचा स्थित दो दिन से लापता व्यक्ति पांडेयडीह निवासी 40 वर्षीय मंटू कुमार साव पिता रामचन्द्र साव का शव कुआं से रविवार को बरामद हुआ है। 

शव मिलते ही स्वजनों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना के बाद गावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से ग्रामीणों की सहयोग से बाहर निकलवाया और जब्त कर पोस्टमार्टम कराने के लिए गिरीडीह भेज दी।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम से मृत व्यक्ति लापता था। स्वजन काफी खोज बिन करने के बाद शनिवार की शाम गावां थाना में आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाए थे। 

आवेदन मिलने के बाद गावां पुलिस ने खोजबीन शुरु कर दी थी। लेकिन रविवार को उसका शव कुआं से बरामद हुआ है। शव मिलते ही स्वजनों के द्वारा हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल गावां पुलिस शव को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

गिरिडीह से शुभम कुमार की रिपोर्ट