लोक आस्था के महापर्व छठ की पवित्रता और छठव्रतियों की आस्था से की शुरुआत

एक तरफ जहां जमशेदपुर लोक आस्था के महापर्व छठ की पवित्रता और छठव्रतियों की आस्था से की शुरुआत हो गई है। वहीं पूजा की सामग्री में प्रसाद के रूप में फल और ठेकुआ का छठ पूजा में अलग ही महत्व है। ऐसे में बाजार में बिकने वाले फल खासकर केले की डिमांड बहुत ज

जमशेदपुर : एक तरफ जहां जमशेदपुर लोक आस्था के महापर्व छठ की पवित्रता और छठव्रतियों की आस्था से की शुरुआत हो गई है। वहीं पूजा की सामग्री में प्रसाद के रूप में फल और ठेकुआ का छठ पूजा में अलग ही महत्व है। ऐसे में बाजार में बिकने वाले फल खासकर केले की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। जिसके कारण फल विक्रेता केला को पकाने के लिए एथेफोन नामक केमिकल का उपयोग करते हैं, जो ज्यादा मात्रा में उपयोग होने के कारण खाने वाले व्यक्ति को कैंसर जैसे गंभीर बीमारी तक होने की संभावना रहती है।

बाजार में बिक रहे फल की खरीदारी बहुत ही सोच-समझकर करनी पड़ेगी

बाजार में बिक रहे फल की खरीदारी बहुत ही सोच-समझकर करनी पड़ेगी। क्योंकि जिस तरह का वीडियो में एथेफोन नामक केमिकल को केला पकाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। यह काफी घातक हो सकता है। यह खबर दिखाने का मकसद हम आपको डराना नहीं चाहते हैं, सिर्फ होशियार करना चाहते हैं।

एथेफोन नामक केमिकल है, लेकिन कितनी मात्रा में इसे इस्तेमाल किया जाता है - विधायक सरयू राय

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से बात की तो उन्होंने बताया कि यह एथेफोन नामक केमिकल है, लेकिन कितनी मात्रा में इसे इस्तेमाल किया जाता है, यह जरूर जांच का विषय है। नहीं तो इसके कारण कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। एथेफोन का गलत या अधिक मात्रा में इस्तेमाल इंसानों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। यह कहना था विधायक सरयू राय का।एथेफोन से पकाए गए फल खाने से होने वाला नुकसान क्या है? लंबे समय तक एथेफोन युक्त फल खाने से कैंसर या अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है। इसलिए छठ के इस पावन पर्व पर प्रसाद के लिए फल खरीदते वक्त सावधानी बरतें। प्राकृतिक रूप से पके हुए केले की पहचान करें और संदिग्ध फल से बचें। आपकी सावधानी ही आपके परिवार की सुरक्षा है।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट