जमशेदपुर : जमशेदपुर के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अज्ञात अपराधियों ने एजेंट को निशाना बनाते हुए 80 हजार रुपए लूट लिए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए लूट की रकम में से 68 हजार 120 रुपए बरामद कर लिए हैं।
पुलिस में मामले में 2 अपराधी सेनापति और नौशाद को गिरफ्तार किया है
पुलिस में मामले में दो अपराधी सेनापति बेरा और नौशाद अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इस पूरे मामले की जानकारी ग्रामीण एसपी शुभम खंडेवाला ने प्रेसवार्ता कर दी। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट