CM हेमंत से मिले NIT जमशेदपुर के निदेशक, 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने का दिया न्योता

CM हेमंत से मिले NIT जमशेदपुर के निदेशक, 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने का दिया न्योता

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Dec 18, 2025, 5:03:00 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी 29 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहने का औपचारिक आमंत्रण सौंपा।

भेंट के दौरान निदेशक ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि इस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों की प्रगति से भी अवगत कराया।

बताया गया कि 15वें दीक्षांत समारोह में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।