जमशेदपुर : जमशेदपुर के कमलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गुमटी से 286 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से गुमटी संचालक गणेश महतो को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 63 लीटर बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 70 हजार रुपए है।
गणेश की गुमटी में अवैध रूप से विदेशी शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है - पुलिस
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कमलपुर थाना क्षेत्र के बंकुचिया मोड़ स्थित गणेश महतो की गुमटी में अवैध रूप से विदेशी शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है। साथ ही, वहां लोगों को बैठाकर शराब भी पिलाई जाती है। पुलिस टीम ने 10 नवंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे गुमटी में छापेमारी की। इस दौरान गुमटी के पीछे बने कमरे से विभिन्न ब्रांड की कुल 286 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा शराब बिक्री से संबंधित लाइसेंस और वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने गणेश महतो को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट