जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर से बडी खबर है। यहां बीती रात हुए एक सड़क हादसे में झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का निधन हो गया। हादसे में चार लोगों के मरने की खबर है।
मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर हुए भीषण सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का निधन हो गया। इस हादसे में कुल चार लोगो की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे से तेज रफ़्तार से आ रही एक स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें कार में सवार सभी लोग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई हैं, जिसमें ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह की भी मौत हो गई।
इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची पूरे मामले की जांच जुट गई। इस हादसे की जानकारी सामने आने के बाद शोक की लहर है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस दुखद घटना की पुष्टि की है। वहीं खुद सीएम हेमंत सोरेन ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से गहरा दुख जताया है।
ब्यूरो रिपोर्ट, रांची