यहां कीजिए भगवान विष्णु के सभी अवतारों का दर्शन

जमशेदपुर में दुर्गा पूजा को लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा है। यहां पूजा पंडाल काल्पनिक रूप देकर भव्य बनाया गया है, जहां भगवान विष्णु की सभी अवतारों को दर्शाया गया है।

जमशेदपु: जमशेदपुर में दुर्गा पूजा को लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा है। कहीं पूजा पंडाल का उद्घाटन हो चुका है। लोग मां दुर्गा और पंडाल के दर्शन करने को लेकर पंडालों में पहुंच रहे हैं। बिष्टुपुर विश्वजीत मेल पूजा पंडाल का उद्घाटन पश्चिम विधानसभा के विधायक सरजू राय और श्रीलेदर्स के को-पार्टनर शेखर डे संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। 

यह पूजा पंडाल काल्पनिक रूप देकर भव्य बनाया गया है, जहां भगवान विष्णु की सभी अवतारों को दर्शाया गया है। वहीं विधायक सरजू राय ने कहा कि भगवान विष्णु के सभी अवतार को यहां दर्शाया गया है और हमारी सनातन को जिंदा रखने का एक प्रयास पूजा पंडाल के द्वारा किया गया है। 

उद्घाटन के अवसर पर श्रीलेदर्स के को-पार्टनर ने कहा कि विश्वजीत मेल  ऐसी संस्था है, जहां साल भर कुछ ना कुछ एक्टिविटी होती है और मात्र शहर में यही एक क्लब बचा है, जहां बच्चों के लिए एक्टिविटी कराई जाती है। मां दुर्गा से यह प्रार्थना करता हूं कि यह क्लब इसी तरीके से कार्य करता रहे।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट