साकची राजेंद्र नगर विवाद को लेकर अनुपम ने उपायुक्त कार्यालय के पास किरोसिन तेल छिड़कर आत्मदाह करने का किया प्रयास

जमशेदपुर का साकची राजेंद्र नगर विवाद को लेकर अनुपम ने उपायुक्त कार्यालय में खुद पर किरोसिन तेल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया जहां पुलिस अनुपम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जमशेदपुर : जमशेदपुर का साकची राजेंद्र नगर विवाद को लेकर अनुपम ने उपायुक्त कार्यालय में खुद पर किरोसिन तेल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया जहां पुलिस अनुपम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हाथों में सरकारी दस्तावेज लेकर सरकारी दफ्तर के चक्कर लगा रहे यह व्यक्ति अनुपम पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय के करीबी माने जाते हैं। जो पेसे से पेट्रोल पंप संचालक है पिछले 10 महीने से अनुपम साकची थाना एवं सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाकर थक गए हैं। 

अनुपम 10 महीने पहले राजेंद्र नगर सोसाइटी में हुए घोटाले का मामला उजागर कर कार्रवाई की मांग की थी

अनुपम 10 महीने पहले राजेंद्र नगर सोसाइटी में हुए घोटाले का मामला उजागर कर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन सरकारी अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी की उदासीनता अनुपम को आज आत्मदाह करने पर मजबूर कर दिया है। इसी वजह से अनुपम उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और खुद पर किरोसिन तेल छिड़कर आग लगाने का प्रयास किया। जहां स्थानीय लोग एवं पुलिस की तत्परता से एक बड़ी घटना टल गई। इसके बाद अनुपम को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट