16 लाख की धोखाधड़ी पर सियासी घमासान, झामुमो नेता ने दी एससी एसटी केस करने की धमकी

जमशेदपुर सिदगोड़ा पेट्रोल पंप के पीछे की जमीन को लेकर विमलेश कुमार के द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता राज लकड़ा पर 16 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। जहां अब यह मामला राजनीतिक रूप लेता नजर आ रहा है।

जमशेदपुर सिदगोड़ा पेट्रोल पंप के पीछे की जमीन को लेकर विमलेश कुमार के द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता राज लकड़ा पर 16 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। जहां अब यह मामला राजनीतिक रूप लेता नजर आ रहा है। वहीं खुद पर लगे आरोप के खिलाफ राज लकड़ा विमलेश कुमार के खिलाफ एससी एसटी केस करने की तैयारी कर रहे हैं। 

कुछ दिन पहले विमलेश कुमार के द्वारा झामुमो नेता राज लकड़ा पर जमीन के खरीद बिक्री को लेकर 16 लाख गबन का आरोप लगाया गया था। खुद पर लगे आरोप का जवाब देते हुए राज लकड़ा ने कहा कि सिदगोड़ा पेट्रोल पंप के पीछे की जमीन का सौदा विमलेश कुमार से 42 लाख में हुआ था। जहां विमलेश कुमार के द्वारा 6 लाख रूपया एडवांस के तौर पर हम लोगों को दिया गया। जिसका मनी रिसीव हम लोगों के पास है।

 कुछ दिनों के बाद विमलेश कुमार के द्वारा जमीन नहीं खरीदने की बात कही गई और अपने पैसे की वापसी की मांग करने लगा। हम लोगों के द्वारा कहा गया कि जमीन का सौदा होने के बाद आपके पैसे वापस कर दिए जाएंगे। अब विमलेश कुमार जगह-जगह घूम कर 6 लाख देकर 16 लाख गबन का आरोप लगा रहा है। जहां हम अब विमलेश कुमार के खिलाफ एससी-एसटी का मामला दर्ज कर खुद पर लगे आरोपों को बबुनिया साबित करेंगे। 

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट