धनबाद : सदर अस्पताल में शनिवार को विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार ने मधुमेह के कारण और उससे बचाव के प्रति जागरूकता और समय पर उचित उपचार एवं परामर्श लेने के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही 30 वर्ष के अधिक लोगों को नियमित मधुमेह की जांच कराने पर जोर दिया।
सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार ने कहा- कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को मधुमेह के शुरुआती लक्षण को पहचानना
सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को मधुमेह के शुरुआती लक्षण को पहचानना, इसकी सावधानियां और समय पर इलाज कराने के लिए जागरुक करना है। कार्यक्रम में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, मनोचिकित्सक, सदर अस्पताल के अन्य चिकित्सा पदाधिकारी, दंत चिकित्सक, कर्मचारी, एएनएम और प्रशिक्षण संस्थान की छात्राएं उपस्थित रही।
धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट