सोनारडीह में दुर्गा पूजा पर पुलिस की सख्ती, DJ बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध

दुर्गा पूजा के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोनारडीह पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।

कतरास/धनबाद : दुर्गा पूजा के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोनारडीह पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। इन तैयारियों को लेकर सोनारडीह ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता ओपी प्रभारी साधन कुमार ने की। बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में सहयोग की अपील की गई।

सोशल मीडिया पर सूचना देने से पहले पुलिस को करें सूचित

बैठक के दौरान ओपी प्रभारी साधन कुमार ने सोशल मीडिया से जुड़े लोगों से विशेष अपील की हैं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई गड़बड़ी या अप्रिय स्थिति नजर आती है, तो खबर प्रसारित करने से पहले पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दें। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और बिना पुष्टि के किसी भी सूचना को प्रसारित नहीं करने की अपील की हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

पूजा पंडालों में सतर्कता बरतने की अपील

ओपी प्रभारी ने पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत बताई। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों पर ध्यान रखने व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और धार्मिक आस्था का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना केवल पुलिस की ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों, पूजा समितियों और शांति समिति के सदस्यों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से नियमों का पालन करने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी अप्रिय स्थिति में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, ताकि सोनारडीह में दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों में अनिल कुमार, करमचंद बाउरी, नरेंद्र सिंह, विशाल सिंह, सिद्धांत विक्रम रौनक, अजय रवानी, संजीव कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, बबलू शर्मा, अभिषेक तिवारी एवं सुदेश दास ने अपने-अपने सुझाव साझा किए।

धनबाद से युधिष्ठिर की रिपोर्ट 

Trending News

साइबर ठगी से रहें सावधान, आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67 फीसदी लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी पैसा
14 अक्टूबर 2026, 2:15 PM
नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, राघोपुर पहुंचे चिराग पासवान, घटनास्थल का ले रहे जायजा, कहा-बहुत बड़ी लापरवाही
14 अक्टूबर 2026, 1:48 PM
13 बच्चों की मौत से दहला राघोपुर, प्रशासनिक व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश, 'DM हाय-हाय' के नारे
14 अक्टूबर 2026, 1:02 PM
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
14 अक्टूबर 2026, 1:00 PM
भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई
14 अक्टूबर 2026, 12:43 PM