हैवी ब्लास्टिंग से दहला झरिया, कई घरों पर गिरे पत्थर, एक बुजुर्ग महिला सहित तीन घायल

धनबाद: झरिया का कोयरीबांध का इलाका बीसीसीएल के बस्ताकोला क्षेत्र के राजापुर आउटसोर्सिंग में किये गए हैवी ब्लास्टिंग से दहल गया। ब्लास्टिंग की वजह माइंस का पत्थर झरिया के कोयरी बांध इलाके के कई घरों में जा गिरे।

वहीं इस घटना में एक बुजुर्ग महिला सहित तीन लोग घायल होने की सूचना है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने राजापुर आउटसोर्सिंग क्षेत्र में पहुंचकर हंगामा करने लगे।

वहीं आक्रोशित लोगों का कहना है कि कोयरीबांध से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर आउटसोर्सिंग माइंस चलाया रहा है। आये दिन डीजीएमएस के नियमों को ताक में रख कर बिना किसी सुरक्षा नियमो का पालन किए ब्लास्टिंग किया जाता हैं। जिससे माइंस का पत्थर उड़कर बस्ती में आ जाता हैं। जिससे घर में रह रहे लोग या बस्ती में खेल रहे बचे चोटिल हो जाते हैं।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट