धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के सख्त निर्देशानुसार सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को कलियासोल अंचल के शीतलपुर मौजा में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।
शीतलपुर मौजा स्थित सरकारी भूमि पर 'सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड' द्वारा अवैध रूप से तारबंदी कर अतिक्रमण किया गया था
जानकारी के अनुसार, शीतलपुर मौजा स्थित सरकारी भूमि पर 'सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड' द्वारा अवैध रूप से तारबंदी कर अतिक्रमण किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए अंचल अधिकारी अशोक सिंहा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने स्थल पर पहुंचकर अवैध तारबंदी व अतिक्रमण को ध्वस्त कर भूमि को पुनः सरकारी कब्जे में ले लिया।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में पुनः अतिक्रमण किए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अतिक्रमण मुक्ति अभियान के दौरान अंचल अधिकारी अशोक सिन्हा, राजस्व हल्का उप निरीक्षक, अंचल अमीन व विधि-व्यवस्था संधारण हेतु कालूबथान ओपी के पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट