धनबाद : जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित एसएमवीडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित तीसरे जूनियर नेशनल टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026-27 के फाइनल मुकाबले में गोवा को हराकर झारखंड की टीम ने राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत पर झारखंड के विजयी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र देकर भाजपा ग्रामीण के धनबाद जिला महामंत्री सह जिप सदस्य विकास कुमार महतो ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड राष्ट्रीय चैंपियन बना यह गर्व की बात हैं।खिलाड़ियों ने प्रदेश का मान बढ़ाया हैं।
इस प्रतियोगिता में देश के 20 से अधिक राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था
इस प्रतियोगिता में देश के 20 से अधिक राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें झारखंड के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और टीम भावना से प्रदेश का नाम रौशन किया हैं। इस उपलब्धि के लिए विकास कुमार महतो ने टीम के अध्यक्ष कैलाश कुमार महतो, प्रशिक्षक सचिन यादववंशी एवं परवेज आलम सहित सभी खिलाड़ियों और सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड के गांवों और कस्बों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्हें अवसर, बेहतर प्रशिक्षण और उचित प्रोत्साहन देने की जरूरत हैं। युवा खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड और भारत का नाम रोशन करेंगे।
धनबाद से युधिष्ठिर की रिपोर्ट