557वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन, बैंकमोड बड़ा गुरुद्वारा पहुंची झांकी, प्रतिदिन लंगर की व्यवस्था

​धनबाद में 557वें प्रकाश पर्व के तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत भव्य नगर कीर्तन के साथ हो गई है। नगर कीर्तन झरिया के कोयरीबांध गुरुद्वारा से रवाना होकर कतरास मोड़, बस्तकोला, धनसार और जोड़ाफाटक गुरुद्वारा होते हुए बैंकमोड स्थित बड़ा गुरुद्वारा पहुंचा

धनबाद: जिले में 557वें प्रकाश पर्व के तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत भव्य नगर कीर्तन के साथ हो गई है। नगर कीर्तन झरिया के कोयरीबांध गुरुद्वारा से रवाना होकर कतरास मोड़, बस्तकोला, धनसार और जोड़ाफाटक गुरुद्वारा होते हुए बैंकमोड स्थित बड़ा गुरुद्वारा पहुंचा। पूरे मार्ग में जगह-जगह तोरण द्वार और स्वागत शिविर लगाकर संगत का स्वागत किया गया।

बड़ा गुरुद्वारा के सेवादार सतपाल सिंह ब्रोका ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतिदिन लंगर की व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर सचखंड श्री दरबार साहिब, अमृतसर के हजूरी रागी जत्था हरजीत सिंह और पंजाब यूनिवर्सिटी, पटियाला के कथावाचक डॉ. हरभजन सिंह के शबद-कीर्तन व कथा दीवान होंगे। गुरुद्वारा परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है और अरदास व लंगर की विशेष व्यवस्था की गई है।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट