NH-19 के किनारे 16 होटलों का निरीक्षण, खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर नोटिस जारी

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार तथा क्षेत्र के उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों के आलोक में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) के किनारे स्थित 17 होटलों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार तथा क्षेत्र के उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों के आलोक में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) के किनारे स्थित 17 होटलों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी (MFTL) की टीम के सहयोग से किया गया। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी की टीम ने निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पहचान करने में सहायता की।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के कई मामले सामने आए

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के कई मामले सामने आए। टीम ने मिलावटी हल्दी पाउडर 15 किलोग्राम ,एक्सपायर्ड हल्दी पाउडर पांच किलोग्राम, बेसन लड्डू छह केजी, एक्सपायर्ड दूध दो किलोग्राम, लस्सी व एक्सपायर्ड मसाले पाए। इसके अतिरिक्त, कुछ प्रतिष्ठान वैध खाद्य लाइसेंस के बिना संचालित पाए गए। खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के रखरखाव, प्रबंधन एवं तैयार करने की प्रक्रिया में अस्वच्छता भी पाई गई। नियमों के उल्लंघन के मामले में संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए। इनमें बालाजी कृपा राजस्थानी होटल, सिंहजी चाय दुकान, परिधि होटल एंड रेस्टोरेंट, राधिका लाइन होटल, झारखंड लाइन होटल एंड ढाबा, स्वीट पैलेस और मेथन ढाबा शामिल हैं। निरीक्षण दल का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. राजा कुमार ने किया। इस अभियान में प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार शॉ, जैस्मीन केरकेट्टा, नैना नायक एवं चंद्रदेव देव भी शामिल थे।

पदाधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को FoSTaC कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने की सलाह दी

प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन (FoSTaC) कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने की सलाह दी। इसका उद्देश्य खाद्य कारोबार संचालकों के बीच खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छतापूर्ण खाद्य प्रबंधनव सुरक्षित खाद्य तैयारी की प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सभी खाद्य कारोबार संचालकों से निर्धारित स्वच्छता मानकों का पालन करने और खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की।

धनबाद से युधिष्ठिर की रिपोर्ट  

Trending News

साइबर ठगी से रहें सावधान, आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67 फीसदी लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी पैसा
14 अक्टूबर 2026, 2:15 PM
नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, राघोपुर पहुंचे चिराग पासवान, घटनास्थल का ले रहे जायजा, कहा-बहुत बड़ी लापरवाही
14 अक्टूबर 2026, 1:48 PM
13 बच्चों की मौत से दहला राघोपुर, प्रशासनिक व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश, 'DM हाय-हाय' के नारे
14 अक्टूबर 2026, 1:02 PM
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
14 अक्टूबर 2026, 1:00 PM
भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई
14 अक्टूबर 2026, 12:43 PM