बोकारो : नावाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम नावाडीह स्थित बासीगढ़ा टोला में एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। गांव के ही कारू नामक युवक ने कुलदीप महतो पर गोली चला दी। घटना उस समय हुई, जब कुलदीप बाइक से पेट्रोल लेने नावाडीह पेट्रोल पंप जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास एक पुलिया के समीप खड़े कारू ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली कुलदीप की गर्दन के नीचे से छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए।
घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल लाया गया
घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल लाया गया। घटना के कारणों के बारे में पूछे जाने पर कुलदीप ने आरोप लगाया कि कारू अक्सर उनके घर आता-जाता रहता है और हमेशा हथियार लेकर घूमता है। उन्होंने कारू को आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताया। फिलहाल गोली चलाने के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट