भोजपुरी गानों में जातिगत वर्चस्व और हिंसा के प्रचार पर भोजपुर पुलिस सख्त, टुनटुन यादव समेत 45 पर प्राथमिकी
19 नवंबर 2026, 9:03 AM
बोकारो : बालीडीह थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप सियाज और डिजायर कार के बीच टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि सियाज कार रांची से लौट रही थी, जबकि डिजायर कार सीएनजी भरवाने के लिए रांची जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बालीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया
घटना की सूचना मिलते ही बालीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने एक वाहन को पेट्रोल पंप के समीप खड़ा कराया, जबकि दूसरे वाहन को अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों और किसी के घायल होने को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट