बोकारो के पिंडराजोरा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने ड्राइव चलाते हुए सड़क किनारे खड़े वाहनों का फाइन काटा।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि सड़क के दोनों किनारे बड़ी-बड़ी वाहनों को खड़ा कर दिए जाने से सड़क संकीर्ण हो जा रहा है। जिससे दुर्घटनाएं बढ़ गई है। इसी को देखते हुए आज आईटीआई मोड़ से पिंड्रजोर बाजार तक ड्राइव चलाते हुए 12 बड़े वाहनों का फाइन काटा गया है और आगे भी इस तरह के ड्राइव जारी रहेगा
वहीं नगर क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि नगर में कहीं भी पार्किंग एरिया नहीं दिया गया है। प्रशासन की ओर से कई बार मांग की गई है। मगर पार्किंग नहीं होने की वजह से ट्रांसपोर्टर सड़क किनारे वाहन खड़ी कर देते हैं। ट्रांसपोर्टर वाहन पड़ाव के लिए शुल्क देना चाहती है। मगर पार्किंग नहीं होने की वजह से समस्या उत्पन्न हो रही है।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट