'सांसद ढुल्लू महतो अपराधी को पैदा करते हैं' जयराम महतो बोले-अपनी 40 हजार करोड़ की संपत्ति लोगों में बांट दें

डुमरी विधायक जयराम महतो ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो को जवाब देते हुए कहा कि हां हम लालखण्ड के हितैशी हैं। ढुल्लू महतो बताए झारखंड के किस आंदोलन को वे कर रहे हैं। ढुल्लू महतो लालखांड की परिभाषा नहीं जानते, इस लिए वे इस तरह की बात कह रहे हैं।

जयराम ने कहा ढुल्लू महतो अपराधी को पैदा करते हैं और आज अपराध बढ़ रहा है। जयराम ने ढुल्लू महतो को अपने करोड़ों की संपत्ति को लोगों को बांट देने की नसीहत दे डाली है।

उन्होंने कहा वो अपनी 40 हजार करोड़ की संपत्ति लोगों को ओर इस देश की जनता को बांट दें  ताकि लोगों को अच्छी शिक्षा मिले। बेरोजगार को रोजगार मिले, किसानों के खेत को पानी मिल सके।

आपको बता दें कि विधायक जयराम महतो ने सांसद ढुल्लू महतो के इस बयान पर पलटवार किया है। जहां कोयलालंचल का टाइगर की बात से शुरू होकर ढुल्लू महतो ने जयराम को लालखंड का सपोर्टर बताया था।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट