छठ महापर्व को लेकर छठ घाटों पर तैयारी तेज, साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक प्रशासन अलर्ट

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बोकारो में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। चार दिवसीय छठ पूजा को लेकर शहर के विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

बोकारो : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बोकारो में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। चार दिवसीय छठ पूजा को लेकर शहर के विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की सफाई के साथ गंदगी हटाई जा रही है, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है

वहीं, छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, रोशनी, बैरिकेडिंग और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। घाटों पर स्वयंसेवी संस्थाएं और पूजा समितियां भी सेवा कार्य में जुटी हैं। आस्था, विश्वास और परंपरा के इस महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट