पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर

बोकारो पुलिस ने तकनीक की मदद से एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए 57 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए हैं।

बोकारो पुलिस ने तकनीक की मदद से एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए 57 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान में केंद्र सरकार के CEIR पोर्टल की मदद से इन मोबाइल फोन का पता लगाया गया।

26 सितंबर से 25 अक्टूबर 2026 के बीच बोकारो के चास, बेरमो, नगर और मुख्यालय क्षेत्र से कुल 57 मोबाइल बरामद किए गए।

वहीं, पिछले छह महीनों में बोकारो पुलिस कुल 684 गुम मोबाइल बरामद कर चुकी है।

मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार के अनुसार, मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल का पता लगाकर उसे वास्तविक मालिक तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

साथ ही मोबाइल चोरी के तीन मामले दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट