झारखंड के बोकारो से अहम खबर है। यहां वर्दी पहन कर बदसलूकी करने के मामले में जिले के एसपी ने बडी कार्रवाई की है। मिली खबर के अनुसार एसपी ने आरक्षी इकरार खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरक्षी का एक वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में आरक्षी एक युवक की पिटाई करते हुए दिखायी दे रहा है। इसी वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की है। हालांकि स्वराज पोस्ट वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के एसपी नाथू सिंह मीना ने बोकारो में सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट के वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी के निर्देश पर सिटी थाना में पदस्थापित आरक्षी इकरार खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। घटना बुधवार देर शाम सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। वायरल वीडियो में वर्दीधारी पुलिसकर्मी और एक अन्य युवक एक युवक की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं।
पीड़ित युवक स्थानीय हिसाबातू मुखिया का पुत्र बताया जा रहा है, जबकि मारपीट करने वाला दूसरा युवक निलंबित आरक्षी का पुत्र है। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट