किराना दुकान में भीषण आग, 35 लाख तक के नुकसान का दावा

बोकारो के चास से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। गुजरात कॉलोनी स्थित जगदंबा स्टोर्स नामक किराना दुकान में शनिवार की देर रात भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।

बोकारो : बोकारो के चास से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। गुजरात कॉलोनी स्थित जगदंबा स्टोर्स नामक किराना दुकान में शनिवार की देर रात भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। 

अगलगी में करीब 30 से 35 लाख रुपए का नुकसान हुआ है - दुकान मालिक

बताया जा रहा है कि दुकानदार जब सुबह अपनी दुकान पहुंचा, तो अंदर से धुआं निकलता देख उसके होश उड़ गए। दुकान मालिक के मुताबिक, अगलगी में करीब 30 से 35 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं, किराना दुकान से सटे न्यू वर्षा लेडीज ब्यूटी पार्लर से भी धुआं निकल रहा है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी चिंता बढ़ गई है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है

इधर, घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। महापर्व छठ के बीच हुई इस घटना से दुकान मालिक को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। फिलहाल आग किन कारणों से लगी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। नुकसान का अंतिम आकलन भी होना बाकी है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट