वार्ता के बाद अभ्यर्थियों ने खत्म किया धरना, 12 नवंबर को होमगार्ड बहाली का विज्ञापन जारी होने का मिला आश्वासन

होमगार्ड के रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर बोकारो डीसी कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने वार्ता के बाद अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।

बोकारो : होमगार्ड के रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर बोकारो डीसी कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने वार्ता के बाद अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। धरनास्थल पर पहुंचे सिटी डीएसपी राजीव रंजन और सिटी थाना प्रभारी ने अभ्यर्थियों से बातचीत की।

आश्वासन के बाद अभ्यर्थियों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की

अभ्यर्थियों के अनुसार, वार्ता के दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया कि 12 नवंबर को होमगार्ड बहाली का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद अभ्यर्थियों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। अभ्यर्थियों ने इस पहल के लिए बोकारो उपायुक्त की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल हुई है।

सिटी DSP राजीव रंजन ने कहा- अभ्यर्थियों के साथ वार्ता की गई

वहीं, सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि अभ्यर्थियों के साथ वार्ता की गई। उन्हें आश्वासन मिलने के बाद सभी ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। इस तरह बहाली की मांग को लेकर चल रहा धरना फिलहाल समाप्त हो गया है। अब अभ्यर्थियों की निगाहें 12 नवंबर को जारी होने वाले बहाली विज्ञापन पर टिकी हैं।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट