बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस नंबर के एसजीपी कन्वेयर में आग लग गई। स्लैग ले जाने वाले कन्वेयर बेल्ट संख्या K-21 एवं K-22 में गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे आग लगने की घटना सामने आई। बताया गया कि संभवत: गर्म स्लैग के कारण बेल्ट ने आग पकड़ी। घटना की सूचना मिलते ही फायर विंग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
घटना का प्लांट की मुख्य इकाइयों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है व उत्पादन सामान्य रूप से जारी है - मणिकांत धान
इस संबंध में संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि घटना का प्लांट की मुख्य इकाइयों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और उत्पादन सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित कन्वेयर बेल्ट फर्नेस के बाहर स्थित है, इसलिए फर्नेस के संचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि जले हुए कन्वेयर बेल्ट को जल्द ही रिप्लेस किया जाएगा। प्लांट में उत्पादन और अन्य गतिविधियां सामान्य तरीके से जारी हैं।
Furnace पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है, प्रोडक्शन सामान्य तरीके से जारी है - मणिकांत
मणिकांत धान में बताया स्लैग ले जाने वाले कन्वेयर बेल्ट संख्या K 21 और K 22 में सुबह लगभग 9.30 बजे सम्भवत: गर्म स्लैग के कारण आग पकड़ लिया था जिसको फायर विंग द्वारा आधे घंटे में बुझा दिया गया। इससे प्लांट के मुख्य इकाइयों के संचालन में कोई बाधा नहीं आएगी, प्रोडक्शन जारी है। कन्वेयर बेल्ट Furnace के बाहर है, Furnace पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है, प्रोडक्शन सामान्य तरीके से जारी है।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट