अर्णव तूफान : बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बाजारों में सन्नाटा, फंसे लोग, रोजी-रोजगार पर पड़ा असर

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान 'अर्णव' का असर झारखंड के बोकारो में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार की रात से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

बोकारो : ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान 'अर्णव' का असर झारखंड के बोकारो में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार की रात से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश और आसमान में बादल छाए रहने से लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ा है। इसके बावजूद लोग जरूरी कामों के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं।

बारिश के कारण लोगों के रोजी-रोजगार पर असर पड़ा है - कैंप-2 में फंसे योगेश्वर सिंह

आपको बता दें कि कैंप-2 में फंसे योगेश्वर सिंह ने बताया कि बारिश के कारण लोगों के रोजी-रोजगार पर असर पड़ा है। राम मंदिर और आसपास की दुकानें बंद हैं, जबकि सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह बारिश गरीब और रोज कमाकर खाने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।

मधेश्वर यादव ने कहा- वह जरूरी काम से घर से निकले थे, बारिश के बीच फंस गए

वहीं, मधेश्वर यादव ने बताया कि वह जरूरी काम से घर से निकले थे लेकिन बारिश के बीच फंस गए। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि जरूरी काम नहीं हो तो घर से बाहर निकलने से बचें। उन्होंने आशंका जताई कि बारिश के दौरान सड़क पर पेड़ या बिजली के तार गिरने से दुर्घटना हो सकती है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट