चास अंचल अधिकारी के कार्यालय में हुए हंगामे और विवाद का CCTV फुटेज सामने आया है। CCTV में अंचल अधिकारी सेवाराम साहू से दो युवक बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान सीओ घंटी बजाकर होमगार्ड जवानों को कार्यालय के अंदर बुलाते हैं।
इसके बाद दोनों युवकों को धक्का देकर कार्यालय से बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सीओ काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं। वहीं, CCTV फुटेज में दोनों युवक बातचीत के दौरान शांत नजर आ रहे हैं और उनके द्वारा मारपीट किए जाने की तस्वीर सामने नहीं आती है।
चास अंचल कार्यालय में हुए विवाद के बाद अब घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में दो युवक अंचल अधिकारी सेवाराम साहू के कार्यालय में उनके सामने बैठकर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।
वहीं, कार्यालय से बाहर निकाले जाने के दौरान दोनों युवक इसका विरोध करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, सामने आए CCTV फुटेज में दोनों युवकों की ओर से अंचल अधिकारी के साथ मारपीट करते हुए कोई तस्वीर दिखाई नहीं दे रही है। फुटेज में विवाद से पहले दोनों युवक अंचल अधिकारी से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
अब CCTV फुटेज सामने आने के बाद पूरे मामले की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है। हालांकि, घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आरोप लगाए गए हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट