पूरे परिवार के साथ बोकारो पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, दांत का कराया इलाज

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को अपने पूरे परिवार के साथ बोकारो पहुंचे। इस मौके पर एयरपोर्ट पर जिले के डीसी, आइजी और एसपी ने उनका स्वागत किया।

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को अपने पूरे परिवार के साथ बोकारो पहुंचे। इस मौके पर एयरपोर्ट पर जिले के डीसी, आइजी और एसपी ने उनका स्वागत किया। सीएम को इस मौके पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

मिली खबर के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और पूरे परिवार के साथ हवाई मार्ग से बोकारो एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित दंता क्लिनिक में दांत का इलाज करने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बोकारो हवाई अड्डे में आईजी डीसी एसपी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

बता दें कि मुख्यमंत्री इससे पहले भी सड़क मार्ग से दांत का इलाज कराने बोकारो पहुंच चुके हैं। एक अंतराल के बाद वे बुधवार को फिर बोकारो पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन भी साथ नजर आई। इससे पहले मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था भी की गयी थी। इलाज के बाद मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से ही रांची लौटेंगे। इसे रुटीन चेकअप बताया जा रहा है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट