छठ महापर्व की तैयारी तेज, सिटी पार्क और गरगा डैम में घाटों की सफाई शुरू

बोकारो: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बोकारो में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के प्रमुख छठ घाटों में शामिल सिटी पार्क और गरगा डैम में साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है।

बोकारो: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बोकारो में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के प्रमुख छठ घाटों में शामिल सिटी पार्क और गरगा डैम में साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घाटों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की कवायद चल रही है।

गरगा डैम में साधना परिवार पिछले 35 वर्षों से लगातार छठ घाट की सफाई और सजावट का कार्य करता आ रहा है। कमेटी के संतोष कुमार ने बताया कि छठ व्रतियों की सेवा करना उनकी कमेटी का उद्देश्य है और इसके लिए सदस्य हर साल पूरी तत्परता से जुटते हैं।

वहीं, सिटी पार्क में बीएसएल प्रबंधन की ओर से युद्ध स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यहां काम कर रहे मजदूरों के मुताबिक, दीपावली तक घाटों की सफाई पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

कुल मिलाकर, छठ महापर्व से पहले घाटों की सफाई शुरू होने से तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। अब श्रद्धालुओं को इंतजार है महापर्व का, जब आस्था और भक्ति के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट