CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार

सीबीआई ने दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के भोजूडीह में कार्यरत मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एक पीड़ित की शिकायत पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई की है।

सीबीआई ने दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के भोजूडीह में कार्यरत मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एक पीड़ित की शिकायत पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई की है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई ने 15 सितंबर को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

आरोप है कि मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने शिकायतकर्ता से बीमारी की छुट्टी मंजूर करने के बदले में 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अधिकारी को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की पहली किश्त स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई ने बताया है कि गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी लोक सेवक के कार्यालय और उसके आवासीय परिसरों की तलाशी ली। आरोपी अधिकारी को धनबाद स्थित सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। सीबीआई द्वारा इस मामले में आगे की जांच जारी है। 

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट  

Trending News

राजभवन के आदेश के अगले ही दिन AKU में एजेंसी को मिला सेवा विस्तार, कुलपति के अधिकारों पर रोक के बीच फैसले पर उठे सवाल
17 सितंबर 2026, 12:12 PM
एसआईआर वेरिफिकेशन में पकड़ाया फर्जी निवास प्रमाण पत्र, एफआइआर दर्ज
17 सितंबर 2026, 11:51 AM
बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे शिवराज और सम्राट, पूरी तरह मदद का दिया आश्वासन
17 सितंबर 2026, 10:30 AM
PM मोदी के जन्मदिन पर आज बिहार में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ CM सम्राट समेत कई नेता करेंगे दीप प्रज्वलित
17 सितंबर 2026, 8:40 AM
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने की वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक, चुनावी कार्यक्रमों में होंगे शामिल
17 सितंबर 2026, 8:23 AM