बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
10 सितंबर 2026, 4:11 PM
बोकारो स्टील प्लांट के नगर अभियंत्रण जलापूर्ति जल शुद्धिकरण संयंत्र के मजदूरों ने काम से निकालने का विरोध किया है। मजदूरों ने कहा कि वे ठीकेदार के माध्यम से कई वर्षों से जल शुद्धिकरण कार्य में लगे हुए थे लेकिन दो महीने का कट मनी नहीं देने के कारण उन्हें काम से निकाल दिया गया है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं।
कट मनी का मतलब होता हैं कि जो ठीकेदार से उन्हें सैलरी दी जाती हैं उसका कुछ हिस्सा इन मजदूरों को ठीकेदार को लौटाना होता हैं। मजदूरों ने सैलरी की राशि जब रिश्वत के रूप में नहीं लौटाया तब उन्हें काम से निकाल दिया गया। मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि शहरवासियों को फिलहाल विषाक्त जलापूर्ति की जा रही है। चूंकि कार्य में लगाए गए मजदूर प्रशिक्षित नहीं हैं।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट