बोकारो: अपराधी चुस्त पुलिस सुस्त!, पुलिस अधिकारी को चकमा देकर फरार हो गए अपराधी...

अपराधियों ने आज चास पुलिस के पदाधिकारी को पस्त कर चुस्ती का परिचय दे दिया। पुलिस के पदाधिकारी ने जब अपराधी को पकड़ने का काम किया तो दोनों अपराधी पदाधिकारी को झपट्टा मार फरार हो गए।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jul 01, 2026, 11:59:00 AM

बोकारो: अपराधियों ने आज चास पुलिस के पदाधिकारी को पस्त कर चुस्ती का परिचय दे दिया। चास थाना क्षेत्र के महावीर चौक में दो बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गया। उसके बाद पुलिस ने जांच शुरू किया। 

पुलिस के पदाधिकारी और जवान चंदनकियारी रोड स्थित रामडीह मोड पहुंचे जहां दोनों अपराधी बाइक लगाकर होटल में पानी पी रहे थे। इसी दौरान पुलिस के पदाधिकारी जब उन्हें पकड़ने का काम किया तो दोनों अपराधी पदाधिकारी को झपट्टा मार फरार हो गए। 

अपरोधियों की बाइक को पुलिस में मौके से बरामद किया है। उसके बाद चास के एडिशनल एसपी वेदांत शंकर चास थाना प्रभारी समेत पुलिस के पदाधिकारी जवान चोमशोबाद के जंगल में अपराधियों की खोज 3 घंटे तक करते रहे। लेकिन उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली। इस दौरान खोजी कुत्ते का भी सहारा लिया गया।

हालांकि दौरान पुलिस पदाधिकारी ने मीडिया से बात नहीं की। लेकिन स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी दी है। हम कह सकते हैं कि जिस प्रकार से चार थाना क्षेत्र में लगातार चेन छिनतई की घटना हो रही है। पुलिस के लिए यह चुनौती है और आज अपराधियों ने यह साबित कर दिया है कि अपराधी चुस्त हैं और बुक कारों की चैस पुलिस सुस्त।