नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय

बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर पिछले 12 दिनों से चल रही विस्थापित अप्रेंटिस संघ और विस्थापित परिवारों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल बुधवार को खत्म हो गई।

बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर पिछले 12 दिनों से चल रही विस्थापित अप्रेंटिस संघ और विस्थापित परिवारों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल बुधवार को खत्म हो गई। बोकारो डीसी अजय नाथ झा की पहल पर बोकारो निवास में बीएसएल प्रबंधन के अधिकारियों, विस्थापितों और बोकारो की कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह के बीच कई घंटे तक बैठक हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर पिछले 12 दिनों से चल रही विस्थापित अप्रेंटिस संघ और विस्थापित परिवारों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल बुधवार को खत्म हो गई। पिछले दिनों मंत्री के साथ हुई वार्ता बेनतीजा रहने के बाद आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया गया था। लेकिन बुधवार को बोकारो डीसी अजय नाथ झा की पहल पर बोकारो निवास में बीएसएल प्रबंधन के अधिकारियों, विस्थापितों और बोकारो की कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह के बीच कई घंटे तक बैठक हुई। बैठक के बाद आंदोलन खत्म करने पर सहमति बनी।

बैठक में तैयार किए गए मिनट्स को डीसी मुख्य सचिव और गृह सचिव को भेजेंगे, जबकि बीएसएल प्रबंधन के अधिकारी इसे सेल अध्यक्ष के पास भेजेंगे। बैठक में चतुर्थ वर्गीय पदों पर बहाली शुरू करने और अप्रेंटिस का प्रशिक्षण पूरा कर चुके विस्थापितों को नियोजन देने के मुद्दे पर चर्चा हुई। हालांकि, इन मांगों पर अंतिम निर्णय के लिए सेल मुख्यालय से सहमति लेनी होगी। ऐसे में आंदोलन खत्म होने के बाद अब विस्थापितों की निगाहें प्रबंधन और सेल मुख्यालय के फैसले पर टिकी हैं।


बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट