तीन दिवसीय निशुल्क रियल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग संपन्न, PMCH-NMCH के रेजिडेंट ने लिया हिस्सा

विमेंस हॉस्पिटल एवं फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर पटना (नॉर्थ इंडिया फर्स्ट रियल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग सेंटर) में पीजी रेजिडेंस को निशुल्क रियल हैंड्स-ऑन एंडोस्कोपी ट्रेनिंग दी गई। इसमें PMCH,NMCH तथा कुर्जी अस्पताल के रेजिडेंट ने हिस्सा लिया है।

बताते चलें कि वूमंस हॉस्पिटल एवं फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर एक दशक से ज्यादा से निरंतर स्त्रियों एवं प्रसव रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों  को ट्रेनिंग देकर गाइनीडोस्कोपी एवं फर्टिलिटी में स्किल करने का कार्य करते हुए हर गाइनेकोलॉजिस्ट तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। 

विशेष तौर पर फर्टिलिटी एनहांसिंग सर्जरी पर जोर दिया गया। बच्चेदानी अंडा दानी तथा ट्यूब पर होने वाली सर्जरी से बच्चा ठहरने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। ट्यूब के बंदी दूरबीन सर्जरी के द्वारा खुलता है तथा नेचुरल कांसेप्शन का मौका मिलता है तथा आईवीएफ जैसे  इलाज से बचा जा सकता है।