डॉ संजीव को मानवाधिकार व सामाजिक न्याय संगठन ने किया सम्मानित

लखनऊ में मानवाधिकार व सामाजिक न्याय संगठन के द्वारा चिकित्सा जगत में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। देशभर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को यह सम्मान दिया गया।

लखनऊ में मानवाधिकार व सामाजिक न्याय संगठन के द्वारा चिकित्सा जगत में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।  देशभर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों  को यह सम्मान दिया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, मशहूर नेफ्रोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉक्टर हेमंत कुमार, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ अभिषेक तथा डॉक्टर कुमारी अनुराग  की उपस्थिति में डॉ संजीव कुमार द्वारा लिखी हुई पुस्तक "रियल हैंड्स ऑन रिवॉल्यूशन" ए जर्नी ऑफ़ ए डिकेड विमोचन हुआ।

बताते चलें कि एक दशक से विमेंस हॉस्पिटल एवं फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर पटना के द्वारा गायनी पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों की निशुल्क रियल हैंड्स -ऑन  ट्रेनिंग दी जा रही है तथा संस्थान सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेज में लाइव वर्कशॉप के द्वारा ऑन स्पॉट रियल हाथ ऑन ट्रेनिंग भी निशुल्क देती है। सचमुच यह रियल हैंड्स ऑन रिवॉल्यूशन है।

निरंतर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और विमेंस हॉस्पिटल एवं फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर पटना के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सकों के बीच एविडेंस बेस्ट फर्टिलिटी ट्रीटमेंट की सीएमइ हो रही है ।

खास करके फर्टिलिटी एनहांसिंग इंडोस्कोपिक सर्जरी पुरुष बांझपन एवं ऑनको-फर्टिलिटी जैसे विषयों पर जागरूकता तथा रियल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग के क्षेत्र में संस्थान का योगदान महत्वपूर्ण है। यह संस्थान रियल हैंडसम ट्रेनिंग का विश्व स्तरीय मापदंडों पर अग्रणी है । पुस्तक विमोचन संस्थान तथा बिहार के लिए  विशेष गौरव का पल था 

फर्टिलिटी एनहांसिंग सर्जरी से ट्यूब की बंदी दूर होने से प्राकृतिक गर्भाधान का मौका मिलता है तथा एक तिहाई से भी कम निसंतान दंपतियों को टेस्ट ट्यूब बेबी (आईवीएफ) की  जरूरत पड़ती है।