जपला : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव मंत्रिमंडल, निर्वाचन विभाग झारखंड रांची एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पलामू के निर्देशानुसार निर्वाचन साक्षरता क्लब के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एके सिंह कॉलेज जपला में क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
क्विज प्रतियोगिता में SIR, मतदाता सूची पंजीकरण, मतदान, EVM, VVPAT से संबंधित 50 प्रश्न पूछे गए
क्विज प्रतियोगिता में एसआईआर, मतदाता सूची पंजीकरण, मतदान, ईवीएम, वीवीपैट से संबंधित (एमसीक्यू ) 50 प्रश्न पूछे गए। निबंध प्रतियोगिता में 'मतदाता सूची का महत्व' एवं 'मतदान का महत्व' विषय पर 800-1200 शब्दों में प्रतिभागियों ने निबंध लेखन किया। दोनों प्रतियोगिता में अलग-अलग कुल 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस महाविद्यालय से दो प्रतिभागी क्विज प्रतियोगिता से और दो प्रतिभागी निबंध प्रतियोगिता से चयन के पश्चात एसी स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। पुनः एसी स्तरीय प्रतियोगिता में चयन के पश्चात जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम सुभग सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई
प्रतियोगिता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम सुभग सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर ईएलसी समन्वयक डॉ. आलोक रंजन एवं प्रो. राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। साथ ही साथ प्रो. सूर्यमणि सिंह, प्रो. शशि भूषण सिंह, प्रो. राहुल कुमार सिंह, प्रो. रेखा सिंह प्रिंस कुमार सिंह, निखिल कुमार सिंह और विवेक कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट