इंटर एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027: छूटे हुए विद्यार्थी इस तारीख तक भर सकते हैं आवेदन

वैसे विद्यार्थी जो इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के फॉर्म को अब तक नहीं भर सके हैं, उनके लिए अहम खबर है। दरअसल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से इस संबंध में अहम सूचना जारी की गयी है।

पटना: वैसे विद्यार्थी जो इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के फॉर्म को अब तक नहीं भर सके हैं, उनके लिए अहम खबर है। दरअसल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से इस संबंध में अहम सूचना जारी की गयी है।

बीएसइबी द्वारा गुरुवार को दी गयी जानकारी के अनुसार छूटे हुए विद्यार्थियों के इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 का परीक्षा फॉर्म अब विस्तारित अवधि में 16.10.2026 से 31.10.2026 तक विलम्ब शुल्क के साथ भरे जाएंगे।

बीएसइबी के अध्यक्ष डॉ० त्यागराजन एसएम ने बताया कि इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के लिए छूटे हुए विद्यार्थियों का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म विद्यालयों के प्रधानाध्यापक द्वारा अब विस्तारित अवधि में दिनांक 16.10.2026 से 31.10.2026 तक विलम्ब शुल्क के साथ भरे जाएंगे। इंटर एवं मैट्रिक दोनों में विलंब शुल्क 150 रुपये प्रति विद्यार्थी है।

ज्ञात हो कि इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म एवं शुल्क जमा करने की तिथि गुरुवार को समाप्त हो रही है, जिसे अब विस्तारित किया गया है। यह भी जानकारी दी गयी है कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म भरने के लिए वेबसाइट https://intermediate.biharboardonline.com है। जबकि

मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने हेतु वेबसाइट https://exam.biharboardonline.org निर्धारित है।