पटना: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फैसला लेते हुए बिहार शिक्षा सेवा के छह पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) के पद पर प्रतिनियुक्त कर दिया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया।
शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सरस्वती कुमारी को पटना का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है। वे अब तक मुख्यालय में अवकाश रक्षित पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थीं। इसी प्रकार अब तक सीतामढ़ी के जिला शिक्षा पदाधिकारी रहे राघवेंद्र मणि त्रिपाठी को जिला शिक्षा पदाधिकारी सिवान प्रति नियुक्त किया गया है। वही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के उप सचिव मुकेश कुमार अब डीइओ भागलपुर होंगे। बिहार मुक्त विद्यालय शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड में पदाधिकारी दिनेश कुमार पासवान अब डीइओ सीतामढ़ी होंगे। जबकि मुख्यालय में प्राथमिक शिक्षा के उपनिदेशक प्रफुल्ल कुमार मिश्रा अब डीइओ पूर्वी चंपारण होंगे। इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा के सहायक निदेशक सुभाष कुमार अब डीइओ नवादा होंगे।
शिक्षा विभाग के इस निर्णय के बाद पटना, भागलपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, नवादा और पूर्वी चंपारण जिलों में जिला शिक्षा पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। विभाग ने इन अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से प्रतिनियुक्त किया है।