वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रगीत, पांच जगहों पर एक साथ हुआ सामूहिक गायन
25 सितंबर 2026, 7:22 PM
पटना: राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में जिउतिया व्रत को लेकर मिलने वाले अवकाश पर बना हुआ संशय समाप्त हो गया है। अब इस व्रत के लिए पांच अक्टूबर की जगह तीन अक्टूबर को छुट्टी रहेगी। तीन को जिउतिया व्रत होने के कारण शिक्षा विभाग ने अवकाश की तिथि में बदलाव किया है।
विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गयी कि शुक्रवार को यह मामला संज्ञान में आते ही शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने छुट्टी की तिथि में बदलाव का आदेश दिया।
उन्होंने बताया कि महिला शिक्षकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अवकाश की तिथि बदली गई है। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से सभी पदाधिकारियों को पत्र भी जारी कर दिया गया है।