पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा OFSS के माध्यम से ग्यारहवीं कक्षा में राज्य के +2 विद्यालयों में ऑनलाईन नामांकन हेतु अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए डॉ त्यागराजन एसएम, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि सत्र 2026-28 हेतु ग्यारहवीं कक्षा में नामांकन के लिए दिनांक 09.10.2026 से 15.10.2026 तक अंतिम अवसर स्पॉट नामांकन के तहत प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि राज्य के शिक्षण संस्थान अपने संस्थान में इस अवधि में नामांकन लिए हुए विद्यार्थियों की सूची OFSS पोर्टल पर दिनांक 16.10.2026 तक अपडेट करेंगे। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि नामांकन के इच्छुक विद्यार्थी शिक्षण संस्थानों में संकायवार रिक्त सीटों की संख्या OFSS पोर्टल पर देख सकते हैं और उसी रिक्ति के आधार पर अपना नामांकन करा सकेंगे।
BBOSE, CBSE, ICSE, बिहार बोर्ड एवं अन्य परीक्षा बोर्डों के विद्यार्थी जिन्होंने अभी तक 11वीं कक्षा में नामांकन राज्य के संस्थानों में नहीं कराया है, वे इस अंतिम अवसर के तहत अपना नामांकन इस अवधि में जरूर करा लें।