TRE-4.0 शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट, फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट आया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (TRE-4) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। 3 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा करने का मौका मिलेगा।

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट आया है। आवेदन करने से वंचित रह गए अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने  शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (TRE-4) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 2 नवंबर तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे, जबकि 3 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा करने का मौका मिलेगा। इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख आज यानी 26 अक्टूबर थी। आयोग ने इस संबंध में सोमवार को नोटिस जारी कर अभ्यर्थियों को जानकारी दी। 

TRE-4 के तहत बिहार में कुल 33,320 शिक्षक पदों पर भर्ती होनी है।  इसके लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं। शिक्षा विभाग की अनुशंसा के बाद आयोग ने आवेदन की समय सीमा बढ़ाने का फैसला लिया है। अभ्यर्थी अब 2 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। 3 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।  26 अक्टूबर 2026 आवेदन की आखिरी तारीख निर्धारित थी।  लेकिन अंतिम समय में शिक्षा विभाग की अनुशंसा पर BPSC ने आवेदन की तारीख बढ़ाने का फैसला किया है। 

शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

33,320 पदों पर शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 3 नवंबर 2026

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर 2026

BPSC ने विज्ञापन संख्या 15/2026 को लेकर जारी की आवश्यक सूचना

सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले से संबंधित आदेश के आलोक में बढ़ाई गई तिथि

संबंधित अभ्यर्थियों को 29 अक्टूबर 2026 तक दस्तावेज जमा करने का निर्देश

नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्मतिथि से संबंधित साक्ष्य देने होंगे

आधार संख्या और मोबाइल नंबर के साथ आयोग कार्यालय में जमा करने होंगे दस्तावेज