बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 यानी कि बिहार एसटीईटी (Bihar STET 2026) के लिए आज (17 अगस्त 2026) से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म कर सकते हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पेपर-1 और पेपर-2 के लिए पात्र उम्मीदवार 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा दो पेपर में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 (कक्षा नौवीं और 10वीं) माध्यमिक स्तर के विषयों के लिए होगा, जबकि पेपर 2 (कक्षा 11वीं और 12वीं) उच्च माध्यमिक स्तर से जुड़े विषयों के लिए होगा।
पात्र उम्मीदवार पेपर-1 (माध्यमिक) और पेपर-2 (उच्च माध्यमिक) के लिए आवेदन कर सकते हैं। STET की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन का लिंक उपलब्ध है। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए stetregistration.cbrt.co.in पर जाना होगा। परीक्षा की तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है। एसटीईटी परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। STET 2026 परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा की कुल अवधि ढाई घंटे निर्धारित की गई है। पेपर-1 माध्यमिक और पेपर-2 उच्च माध्यमिक स्तर के लिए होगा। आवेदन के लिए स्नातक के साथ संबंधित विषय में B.Ed. जरूरी है। सफल अभ्यर्थियों को STET प्रमाणपत्र मिलेगा, जिसकी वैधता लाइफटाइम होगी।
How to Apply Bihar STET: ऐसे भरें बिहार STET 2026 का ऑनलाइन फॉर्म
1.सबसे पहले BSEB STET के ऑफिशियल पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं.
2.होमपेज पर दिए गए 'STET 2026 Registration' लिंक पर क्लिक करें
3.अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर नया रजिस्ट्रेशन करें और पासवर्ड बनाएं.
4.अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पते की जानकारी भरें.
5.निर्धारित साइज में अपनी लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन कर अपलोड करें.
6.अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन फीस जमा करें.
7.फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले सभी डिटेल्स को दोबारा चेक कर लें.
8.अब फाइनल सबमिट कर भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.
कौन कर सकता आवेदन?
पेपर 1 के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन के साथ बीएड या निर्धारित योग्यता रखने वाले कैंडिडेट आवेदन कर सकेंगे। वहीं पेपर 2 के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ बीएड या नोटिफिकेशन में बताई गई दूसरी योग्यताओं को पूरा करना जरूरी होगा। अलग-अलग विषयों के लिए योग्यता में अंतर हो सकता है। इसलिए नोटिफिकेशन में विषय वाइज योग्यता जरूर चेक करनी होगी।
बिहार STET आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 साल रखी गई है। अधिकतम आयु पुरुष कैंडिडेट के लिए 37 साल और महिला कैंडिडेट के लिए 40 साल बताई गई है। आरक्षित वर्ग को नियम के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।
बिहार STET आवेदन फीस
सामान्य, बीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थी जो सिंगल पेपर के लिए आवेदन करेंगे उन्हें 960 रुपये और दोनों पेपर्स के लिए आवेदन करने पर 1440 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी, पीएच वर्ग के अभ्यर्थी जो सिंगल पेपर के लिए आवेदन करें उन्हें 760 रुपये और डबल पेपर के लिए आवेदन करने पर 1140 रुपये जमा करने होंगे। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।
बिहार STET परीक्षा पैटर्न
बिहार एसटीईटी परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन कंप्यूटर मोड (CBT) में किया जाएगा। इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे। परीक्षा दो पेपर में आयोजित की जाएगी। पेपर-1 का आयोजन कक्षा नौवीं और दसवीं के लिए होता है। जबकि पेपर-2 11वीं और 11वीं कक्षा के लिए होता है। ढाई घंटे की इस परीक्षा में 150 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें 100 अंकों के प्रश्न मुख्य विषय के होंगे और 50 अंक टीचिंग आर्ट्स और अन्य योग्यताओं से जुड़े होंगे।
बिहार STET के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स
सामान्य वर्ग- 50% अंक
पिछड़ा वर्ग- 45.50% अंक
अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 42.50% अंक
एससी/एसटी- 40% अंक
सामान्य वर्ग – 50% यानी 75 अंक
पिछड़ा वर्ग – 45.5% यानी 68.25 अंक
अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 42.5% यानी 63.75 अंक
SC/ST – 40% यानी 60 अंक
दिव्यांग अभ्यर्थी – 40% यानी 60 अंक
महिला अभ्यर्थी – 40% यानी 60 अंक
पेपर-I के विषय
पेपर-I में प्रमुख रूप से निम्न विषय शामिल हैं:
हिन्दी, उर्दू, संस्कृत, बंगला, मैथिली, फारसी, भोजपुरी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, ललित कला, नृत्य और विशेष विद्यालय अध्यापक।
पेपर-II के विषय
पेपर-II में निम्न विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी:
हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, बंगला, मैथिली, मगही, अरबी, फारसी, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, जंतु विज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, कृषि और संगीत।
आवेदन में आवश्यक प्रमाण पत्र
अभ्यर्थियों को आवश्यकता के अनुसार निम्न दस्तावेज तैयार रखने होंगे:
मैट्रिक का प्रमाण पत्र एवं अंकपत्र
इंटर का प्रमाण पत्र एवं अंकपत्र
स्नातक का प्रमाण पत्र एवं अंकपत्र
स्नातकोत्तर का प्रमाण पत्र एवं अंकपत्र, जहां आवश्यक हो
B.Ed. प्रमाण पत्र एवं अंकपत्र
अन्य निर्धारित शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र
आवासीय प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
BC/EBC अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक Non-Creamy Layer प्रमाण पत्र
दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
EWS प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।