राजगीर में होगा रालोमो का विमर्श शिविर, तय होगी भविष्य की कार्यदिशा: उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राजगीर में तीन दिनों तक पार्टी की तरफ से विशेष कार्यक्रम विमर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।

राजगीर में होगा रालोमो का विमर्श शिविर, तय होगी भविष्य की कार्यदिशा: उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राजगीर में तीन दिनों तक पार्टी की तरफ से विशेष कार्यक्रम विमर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में वर्तमान राजनीतिक व सामाजिक परिस्थितियों पर चर्चा होगी। कुशवाहा ने यह बातें सोमवार को राजधानी स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

कुशवाहा ने तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम ‘विमर्श शिविर’ की घोषणा करते हुए कहा कि 20 से 22 अगस्त तक राजगीर में इसका आयोजन किया जाएगा। इस उद्देश्य संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती प्रदान करना है। कुशवाहा ने बताया कि 20, 21 एवं 22 अगस्त 2026 को नालंदा जिले के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक नगरी राजगीर में तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में पूरे बिहार से पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी, समर्पित कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं विचारक शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि ‘विमर्श शिविर’ का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं भावी कार्ययोजना पर व्यापक वैचारिक मंथन के साथ संगठन के विस्तार, सुदृढ़ीकरण और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करना है। शिविर के दौरान वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों पर भी गंभीर चर्चा करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी। यह शिविर पार्टी के लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की कार्यदिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। इसमें कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के विचारों एवं सुझावों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह दिनारा के विधायक आलोक कुमार सिंह, विधायक रामेश्वर कुमार महतो, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पंकज एवं सुभाष चंद्रवंशी, राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बसंत पटेल, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष स्मृति कुमुद, प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती एवं सिम्मी कुमारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Trending News

INDvsNZ : आज से एक और टी20 की शुरुआत, न्यूजीलैंड दौर पर गई है भारतीय टीम
INDvsNZ : आज से एक और टी20 की शुरुआत, न्यूजीलैंड दौर पर गई है भारतीय टीम
Oct 22, 2026, 9:01:00 AM
बारामुड़ी खटाल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 18 एकड़ सरकारी जमीन की नापी, 200 घरों पर मंडराया बेदखली का खतरा
बारामुड़ी खटाल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 18 एकड़ सरकारी जमीन की नापी, 200 घरों पर मंडराया बेदखली का खतरा
Oct 22, 2026, 8:49:00 AM
जुड़वा बहनों का कमाल : किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने पर मनदीप और राजदीप सम्मानित
जुड़वा बहनों का कमाल : किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने पर मनदीप और राजदीप सम्मानित
Oct 22, 2026, 8:43:00 AM
परीक्षार्थी ध्यान दें, इस दिन नहीं होगा STET 2026 का आयोजन
परीक्षार्थी ध्यान दें, इस दिन नहीं होगा STET 2026 का आयोजन
Oct 22, 2026, 8:02:00 AM
मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
Oct 22, 2026, 7:44:00 AM
ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड कैंपस के 7 क्वार्टरों में चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस
ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड कैंपस के 7 क्वार्टरों में चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 11:20:00 PM
'पुलिस संस्मरण दिवस' पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, DIG व SP ने शहीदों के परिजनों से की मुलाकात
'पुलिस संस्मरण दिवस' पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, DIG व SP ने शहीदों के परिजनों से की मुलाकात
Oct 21, 2026, 11:10:00 PM
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
Oct 21, 2026, 11:06:00 PM
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
Oct 21, 2026, 10:54:00 PM
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
Oct 21, 2026, 10:42:00 PM