बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि बुद्ध मार्ग स्थित टेक्स्ट बुक कार्यालय परिसर में विद्या भवन (शिक्षा भवन) का निर्माण कराया जाएगा। आने वाले समय में शिक्षा विभाग की सारी गतिविधियां इसी बहुमंजिले भवन से संचालित होंगी।

पटना: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि बुद्ध मार्ग स्थित टेक्स्ट बुक कार्यालय परिसर में विद्या भवन (शिक्षा भवन) का निर्माण कराया जाएगा। आने वाले समय में शिक्षा विभाग की सारी गतिविधियां इसी बहुमंजिले भवन से संचालित होंगी।

शुक्रवार की शाम टेक्स्ट बुक सभागार में आयोजित बैठक में तिवारी ने भवन निर्माण के अलावा विभागीय योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विद्या भवन की डिजाइन और सुविधाएं विभाग की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की जाएंगी। साथ ही भवन निर्माण में उच्च गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

बैठक में प्रस्तावित भवन में आवश्यक आधुनिक सुविधाओं, निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं और आगे की कार्ययोजना पर भी विमर्श किया गया। निर्माण से पहले आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में टेक्स्ट बुक के कार्यों के सुचारु संचालन के लिए मानव बल बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने समग्र शिक्षा योजना के तहत पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पाठ्य पुस्तकों के प्रकाशन और विद्यालयों में आपूर्ति की भी अद्यतन जानकारी ली।

बैठक में शिक्षा विभाग के विशेष सचिव धर्मेंद्र कुमार, टेक्स्ट बुक के निदेशक यतेंद्र कुमार पाल, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष त्यागराजन एस.एम. सहित विभाग के सभी वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। मालूम हो, प्रस्तावित विद्या भवन के पहले तल्ले पर शिक्षा मंत्री, अपर मुख्य सचिव और सचिव के दफ्तर होंगे। दूसरे तल्ले पर प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय का कार्यालय होगा।

Trending News

बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
11 सितंबर 2026, 8:08 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
11 सितंबर 2026, 7:58 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
11 सितंबर 2026, 7:06 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
11 सितंबर 2026, 6:53 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
11 सितंबर 2026, 6:38 PM