डीजल की नई लिमिट तय, अब एक दिन में मिलेगा सिर्फ इतना लीटर

अगर आपके पास भी अपनी गाड़ी है जिसके लिए आपको बड़ी मात्रा में डीजल भरवाने कह जरूरत पड़ती है तो यह खबर आपके लिए है।

नई दिल्ली : अगर आपके पास भी अपनी गाड़ी है जिसके लिए आपको बड़ी मात्रा में डीजल भरवाने कह जरूरत पड़ती है तो यह खबर आपके लिए है। ऐसा इसलिए क्योंकि निजी कंपनियों ने डीजल की बिक्री को लेकर एक नया नियम लागू कर दिया है। इसके तहत अब पेट्रोल पंपों पर डीजल मिलने की एक लिमिट तय कर दी गई है। मिडिल ईस्ट में जारी संकट और इसके चलते सप्लाई में आई भारी कमी के बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। इस वजह से प्राइवेट फ्यूल रिटेलर्स ने अपने आउटलेट्स पर डीजल की बिक्री को सीमित करने का फैसला लिया है।

कितनी तय की गई है लिमिट?

Jio-BP ने अपने कई आउटलेट्स पर प्रति ग्राहक 50 लीटर डीजल की सीमा तय की है और दैनिक बिक्री को भी छह हजार लीटर पर कैप किया गया है। Jio-bp के पेट्रोल पंप पर अब ग्राहक को एक बार में अधिकतम 50 लीटर डीजल ही मिलेगा। इसी के साथ जहां पहले ये पंप रोजाना औसतन 11 हजार लीटर डीजल बेचते थे। वहीं, अब कंपनी ने हर आउटलेट के लिए डीजल का कोटा लगभग आधा कर दिया है। इसी तरह से नायरा एनर्जी ने भी अपने पंपों पर यह लिमिट 70 से 200 लीटर के बीच रखी है।

सरकारी तेल कंपनियों के लिए कोई लिमिट नहीं

इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल जैसी देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने यह साफ कह दिया है कि उनके पेट्रोल पंपों पर ऐसी कोई पाबंदी नहीं है। चूंकि देश में मौजूद एक लाख से ज्यादा फ्यूल स्टेशनों में से लगभग 90 फीसदी का संचालन सार्वजनिक क्षेत्र की तीन तेल कंपनियां करती हैं। इसलिए आम उपभोक्ताओं पर इसका असर बेहद सीमित है।