इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज इतना करता है कमाई

एक महिला की सामान्य बाइक राइड ने करियर, कमाई और सफलता को लेकर सोचने का नया नजरिया दे दिया। झारखंड की रहने वाली महिला की मुलाकात Rapido ड्राइवर से हुई, जिसने अपनी नौकरी और कमाई से जुड़ी ऐसी बात बताई, जिसे सुनकर वह हैरान रह गई।

नई दिल्ली : एक महिला की सामान्य बाइक राइड ने करियर, कमाई और सफलता को लेकर सोचने का नया नजरिया दे दिया। झारखंड की रहने वाली महिला की मुलाकात Rapido ड्राइवर से हुई, जिसने अपनी नौकरी और कमाई से जुड़ी ऐसी बात बताई, जिसे सुनकर वह हैरान रह गई। ड्राइवर की कमाई जानने के बाद महिला ने उससे पूछा कि इतनी अच्छी कमाई के बावजूद उसने इंजीनियरिंग की नौकरी क्यों छोड़ दी। इस सवाल के जवाब में ड्राइवर ने बताया कि वह पहले एक कंपनी में इंजीनियर के तौर पर काम करता था।

इंजीनियरिंग की नौकरी में हर महीने मिलती थी 40 हजार

उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग की नौकरी में उसे हर महीने 40 हजार रुपए सैलरी मिलती थी। हालांकि, इतनी कमाई में उसके लिए परिवार की जरूरतों और घरेलू खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो रहा था। बेहतर पढ़ाई और पेशेवर नौकरी के बावजूद आर्थिक स्थिति उसके अनुकूल नहीं थी। इसी वजह से उसने अपना काम बदलने का फैसला किया।

198 रुपए की राइड में मिली सफलता की नई परिभाषा

महिला ने Rapido के जरिए 198 रुपए की बाइक राइड बुक की थी। सफर शुरू होने के बाद उसकी बातचीत ड्राइवर से होने लगी। बातचीत के दौरान महिला ने उससे रोजाना होने वाली कमाई के बारे में पूछा। ड्राइवर ने बताया कि वह एक दिन में करीब चार हजार रुपए तक कमा लेता है। पहले महिला को लगा कि वह महीने की कमाई बता रहा है, लेकिन बाद में उसे समझ आया कि यह उसकी एक दिन की कमाई थी। जब उसने हिसाब लगाया, तो उसे पता चला कि ड्राइवर की बताई गई मासिक कमाई एक लाख से 1.2 लाख रुपये के बीच है।

अपने शहर में काम करके है खुश

ड्राइवर ने महिला को बताया कि अब वह अपने ही शहर में रहकर काम कर रहा है और अपनी कमाई से संतुष्ट है। उसके लिए परिवार की जरूरतें पूरी करना और अपने शहर में रहकर पैसे कमाना ज्यादा मायने रखता है। महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस अनुभव को साझा किया। उसकी पोस्ट के जरिए यह कहानी लोगों के सामने आई और करियर चुनने के पारंपरिक तरीकों पर चर्चा शुरू हुई।