भगवानपुर/वैशाली : भगवानपुर प्रखंड से एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। राजद नेता व पूर्व जिला पार्षद केदार प्रसाद यादव ने ईवीएम को भारत से हटाने और लोकतंत्र को बचाने के लिए छठी मैया की शरण ली है। शनिवार को केदार यादव अपने समर्थकों के साथ ईवीएम को भारत से हटाने एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए छठ मैया का पूजा करने के लिए दंडवत कर तेजस्वी घाट जाते हुए का बैनर लेकर भगवानपुर से तेजस्वी घाट (कटवा पुल, बिजलिपुर घाट) की ओर दंडवत यात्रा पर निकल पड़े।
RJD नेता ने कहा- BJP की राजनीति EVM पर टिकी हुई है
इस दौरान राजद नेता केदार प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा की राजनीति ईवीएम पर टिकी हुई है। जब तक ईवीएम नहीं हटेगा, लोकतंत्र नहीं बचेगा। कई रैलियां हुईं लेकिन सुनवाई नहीं हुई, इसलिए हम भगवान के शरण में जा रहे हैं। हे उगते हुए देवता, हमारी मांग सुनिए, ईवीएम को हटवाइए और लोकतंत्र बचाइए।
वैशाली से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट